Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराज्यसभा के लिए डाॅ. दिनेश शर्मा ने किया नामांकन

राज्यसभा के लिए डाॅ. दिनेश शर्मा ने किया नामांकन

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक व प्रदेश सरकार के कई मंत्री उपस्थित रहे।

इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य उपचुनाव के घोषित प्रत्याशी डॉ. दिनेश शर्मा मंगलवार को सुबह 10:30 भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद भाजपा मुख्यालय से निकलकर भाजपा विधान मण्डल दल कार्यालय पहुंचकर डाॅ. दिनेश शर्मा ने नामांकन दाखिल किया।

बृजनन्दन/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular