Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश राज्यसभा उप चुनाव में भाजपा के डॉ. दिनेश शर्मा निर्विरोध निर्वाचित

 राज्यसभा उप चुनाव में भाजपा के डॉ. दिनेश शर्मा निर्विरोध निर्वाचित

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की रिक्त सीट पर हुए उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार डॉ. दिनेश शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। यह सीट भाजपा के राज्यसभा सांसद हरद्वार दूबे के निधन से रिक्त हुई थी।

हरद्वार दुबे का 26 जून को निधन हो गया था। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल नवम्बर, 2026 तक था। निर्वाचन आयोग ने 29 अगस्त को ही इस सीट पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी।

डॉ. दिनेश शर्मा ने पांच सितम्बर को भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया था। चूंकि उनके खिलाफ किसी और ने इस पद के लिए पर्चा दाखिल नहीं किया था, इसलिए उनका निर्विरोध निर्वाचित तय था। डॉ. शर्मा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वह उप्र विधान परिषद के सदस्य हैं और इनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक है।

पीएन द्विवेदी/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular