वाराणसी (हि.स.)। प्रदेश के धर्मार्थ पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. नीलकंठ तिवारी ने रविवार को नीचीबीग स्थित भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय में क्षेत्रीय लोगों की समस्या सुनी। जनसुनवाई के दौरान राज्यमंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र शहर दक्षिणी के नागरिकों के समस्या के त्वरित निदान के लिए अफसरों से वार्ता कर कार्यवाही करने को कहा।
इस दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने पेयजल, सीवर समस्याओं को उठाया। बिजली और इससे सम्बंधित समस्याओं को लेकर भी लोगों ने राज्यमंत्री को प्रार्थना पत्र दिया। जूडो कराटे की छात्राएं भी अपनी समस्या को लेकर राज्यमंत्री के पास पहुंची।
राज्यमंत्री ने छात्राओं की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से वार्ता की। जनसुनवाई के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीबी सिंह, क्षेत्रीय पार्षद, राज्यमंत्री के प्रतिनिधि आलोक श्रीवास्तव, महानगर मंत्री डॉ हरि केसरी, भाजपा के क्षेत्रीय नेता नलिन नयन मिश्र, गोपाल गुप्ता, संजय केशरी आदि भी उपस्थित रहे।
Submitted By: Shreedhar Tripathi Edited By: Deepak Yadav
राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने भाजपा महानगर कार्यालय में लोगों की फरियाद सुनी
RELATED ARTICLES
