लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को मथुरा के गोकुल में स्थित रमणरेती मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल ने मथुरा के गोकुल में स्थित रसखान समाधि स्थल का भ्रमण किया।
राज्यपाल दो दिवसीय दौरे पर मथुरा में थीं। पहले दिन राज्यपाल ने मथुरा के विभिन्न मंदिरों में दर्शन किया। राज्यपाल बांके बिहारी मंदिर और द्वारिकाधीश मंदिर का दर्शन करने भी सोमवार को पहुंची थीं। दूसरे दिन वह गोकुल पहुंचीं।
बृजनन्दन
