Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराज्यपाल ने पांच दिवसीय प्रकाशपर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी

राज्यपाल ने पांच दिवसीय प्रकाशपर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी

– राज्यपाल ने ईश्वर से प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की

– धनतेरस एवं धन्वंतरि जयन्ती पर अर्थ के साथ-साथ अच्छे स्वास्थ्य का संकल्प सभी को लेना चाहिए

लखनऊ (हि.स.)। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पांच दिवसीय प्रकाशपर्व धनतेरस, छोटी दिवाली, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से सभी की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

शुक्रवार को जारी शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि दीपावली का पर्व भारत की सनातन धर्म की परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के उपरान्त अयोध्या आगमन और रामराज के शुभारम्भ की स्मृति स्वरूप आज से हजारों वर्ष पहले पूरे भरतखण्ड में श्रद्धालुओं द्वारा दीपमालाओं से अपने-अपने घरों में दीये जलाकर इस पर्व को मनाना प्रारम्भ किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में चार प्रकार के पुरूषार्थ बताये गये हैं। धनतेरस इसी का द्योतक है।

राज्यपाल ने कहा कि दीपावली पर्व वर्षा ऋतु के बाद आता है। इसलिये इस पर्व पर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि नमी के कारण होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि इस दिन प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी के, खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें। उन्होंने कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील भी की है कि खतरनाक एवं तेज आवाज वाले पटाखों से दूर रहें एवं पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षात्मक तरीके से ग्रीन पटाखे जलाएं। इस पावन अवसर पर राज्यपाल राजभवन में शनिवार को 11 बजे से वरिष्ठ अधिकारीगण एवं संभ्रान्त नागरिकों से भेंट कर बधाई भी देंगी।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular