Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराज्यपाल आनंदीबेन पहुंचीं वाराणसी,सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय जायेंगी

राज्यपाल आनंदीबेन पहुंचीं वाराणसी,सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय जायेंगी

वाराणसी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार अपरान्ह वाराणसी सर्किट हाउस पहुंचीं। यहां अफसरों के साथ भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। सर्किट हाउस में कुछ देर विश्राम के बाद राज्यपाल संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में जायेंगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि कुलाधिपति विश्वविद्यालय की योजनाओं की समीक्षा और निरीक्षण भी करेंगी।

विश्वविद्यालय में राज्यपाल के आगमन को देखते हुए पुलिस अफसरों ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इसके अलावा मुख्य भवन, प्रवेश और निकास द्वार के साथ ही प्रशासनिक भवन व अन्य कार्यालयों पर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular