गोरखपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को चैरी-चैरा शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद स्मारक की परिक्रमा भी की और संग्रहालय में स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान चैरी-चैरा की विधायक संगीता यादव और नगर चेयरमैन सुनीता गुप्ता ने उन्हें साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 4 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चैरी-चैरा शताब्दी समारोह का शुभारम्भ किया था। जिसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ से ही वर्चुअल प्रतिभाग किया था।
इस अवसर पर इस दौरान उनके साथ चिकित्सा शिक्षा प्रविधिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, कमिश्नर जयंत नार्लीकर, आईजी राजेश डी मोडक, डीएम के विजयेंद्र पांडियन, डीआईजी जोगेंद्र कुमार, नोडल अधिकारी एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह, एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी, एसडीएम पवन कुमार, तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार अल्का सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
मंगलवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में किया। बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग के लिए देवरिया के लिए प्रस्थान किया।
