Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराज्यपाल आनंदीबेन ने श्रृंगवेरपुर धाम पहुंच कर की पूजा-अर्चना

राज्यपाल आनंदीबेन ने श्रृंगवेरपुर धाम पहुंच कर की पूजा-अर्चना

प्रयागराज (हि.स.)। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को प्रयागराज भ्रमण के तहत श्रृंगवेरपुर धाम पहुंच कर दर्शन एवं पूजा अर्चना की।

राज्यपाल ने इस अवसर पर श्रृंगी ऋषि आश्रम, निषाद राज मंदिर तथा श्रृंगवेरपुर धाम तट पर भी पूरी विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर मां गंगा की आरती की। राज्यपाल ने राम शयन आश्रम व अन्य ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर उसके महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उन्होंने ‘श्रृंगवेरपुरधाम का सचित्र परिदृृश्य’ का लोकार्पण किया।
इस अवसर उनके साथ सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल, जिलाधिकारी भानू चन्द्र गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular