Wednesday, April 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराज्यपाल आनंदीबेन ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली

राज्यपाल आनंदीबेन ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 73वें गणतंत्र दिवस पर विधान भवन पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली और परेड का अवलोकन किया। इससे पूर्व राज्यपाल ने राजभवन में भी ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपस्थित राजभवन के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षाकर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

राजभवन में ध्वजारोहण के पश्चात् राज्यपाल ने परेड में सेना, पुलिस, पीएसी, होमगार्डस, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया गया तथा विभिन्न विभागों एवं विद्यालयों द्वारा झांकी भी निकाली गयी। प्रदेश के स्थानीय कलाकारों ने भी समूह नृत्य व अन्य प्रस्तुतियां दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मंत्रिमण्डल के अन्य सदस्य, स्थानीय सांसद, विधायक, वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस एवं सेना के अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित थे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular