Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराज्यपाल आनंदीबेन ने दीपावली की बधाई दी, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

राज्यपाल आनंदीबेन ने दीपावली की बधाई दी, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीपावली के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगलकामना की है।

राज्यपाल ने शुक्रवार को अपने बधाई संदेश में कहा कि वैभव और प्रकाश का प्रतीक पर्व दीपावली भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों का संवाहक है, जो हमें अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा है कि यह दीपावली पर्व समाज में सम्पन्नता एवं समृद्धि लाये ताकि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सके।
श्रीमती पटेल ने प्रदेशवासियों के स्वस्थ एवं निरोगमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि सभी लोग कोरोना महामारी के परिप्रेक्ष्य में सावधान और सतर्क रहें, भीड़भाड़ से बचें तथा सामाजिक दूरी के साथ मास्क का प्रयोग करते हुए दीपावली पर्व का आनन्द लें।
राज्यपाल दीपावली पर्व पर राजभवन में 14 नवम्बर को पूर्वाह्न दस बजे से दोपहर बारह बजे तक गणमान्य नागरिकों तथा वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट करेंगी।  

RELATED ARTICLES

Most Popular