Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराज्यपाल आनंदीबेन के प्रथम वर्ष के कार्यकाल पर आधारित पुस्तक ‘प्रतिबिम्ब’ का...

राज्यपाल आनंदीबेन के प्रथम वर्ष के कार्यकाल पर आधारित पुस्तक ‘प्रतिबिम्ब’ का लोकार्पण

-मुख्यमंत्री योगी ने शिष्टाचार भेंट कर दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजभवन में शिष्टाचार भेंट की और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी।
इस अवसर पर राज्यपाल के प्रथम वर्ष के कार्यकाल की गतिविधियों पर आधारित पुस्तक ‘प्रतिबिम्ब’ का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव राज्यपाल, महेश कुमार गुप्ता व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इससे पूर्व आज प्रातः राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन प्रांगण में 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया एवं सलामी ली। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। राज्यपाल ने इस अवसर पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular