Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराजा महेन्द्र प्रताप के नाम पर ढोंग कर रही भाजपा : अखिलेश...

राजा महेन्द्र प्रताप के नाम पर ढोंग कर रही भाजपा : अखिलेश यादव

लखनऊ (हि.स.)। अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय की नींव रखे जाने को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ढोंग बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्वगामियों की जमानत जब्त कराने वाले महेन्द्र प्रताप सिंह के नाम पर नकली विवि घोषित करके उनका अपमान किया है।

सपा प्रमुख ने दोपहर बाद ट्वीट किया कि आजीवन साम्प्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति के विरोधी रहे व भाजपा के पूर्वगामियों की ज़मानत ज़ब्त कराने वाले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के नाम पर नया विश्वविद्यालय बनाना भाजपाई ढोंग है जबकि उनके बनाए गुरुकुल विश्वविद्यालय वृंदावन को भाजपा सरकार ने नक़ली विवि घोषित कर उनका अपमान किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular