Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराजा भैया के पिता से धोखाधड़ी करने के मामले में पांच कारोबारियों...

राजा भैया के पिता से धोखाधड़ी करने के मामले में पांच कारोबारियों पर केस दर्ज

प्रतापगढ़ (हि.स.)। विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह से धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने के मामले में गुरुवार को कुंडा कोतवाली में प्रयागराज के पांच कारोबारियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक प्रयागराज के कारोबारी ने उदय प्रताप सिंह से चार करोड़ रुपये उधार लिए जिसमें डेढ़ करोड़ उसने लौटा दिए, लेकिन ढाई करोड़ रुपये नहीं लौटाए। कारोबार के लिए उधार ली गई रकम न लौटाने पर उदय प्रताप सिंह ने कारोबारी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उदय प्रताप सिंह ने प्रयागराज के एमजी मार्ग सिविल लाइंस निवासी कारोबारी अरुण क्षेत्रपाल को चार करोड़ रुपये उधार दिए थे। अरुण क्षेत्रपाल की एक कारोबारी कम्पनी है उसमें जरूरत पड़ने पर अरुण ने उदय प्रताप सिंह से जून 2019 में चार करोड़ रुपये उधार लिए।

आरोप है कि अरुण क्षेत्रपाल ने डेढ़ करोड़ रुपये लौटा दिए, लेकिन ढाई करोड़ रुपये लौटाने में हीलाहवाली करते रहे। जिस पर उदय प्रताप सिंह ने कुंडा कोतवाली में तहरीर दी। इस तहरीर पर पुलिस ने अरुण क्षेत्रपाल, सानू क्षेत्रपाल, सुनील क्षेत्रपाल, बीनू क्षेत्रपाल और शबनम क्षेत्रपाल के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

दीपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular