वाराणसी (हि.स.)। जैतपुरा थाना क्षेत्र के राजापुरा मोहल्ले में स्थित कब्रिस्तान में सोमवार को पार्थिव शरीर को सुपुर्देखाक करने के विवाद में दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उग्र दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
राजापुरा मोहल्ले में एक व्यक्ति का इंतकाल होने पर परिजन मोहल्ले वालों के साथ कब्रिस्तान में पहुंचे। लोग वहां शव को सुपुर्देखाक करने के लिए कब्र खोदवा ही रहे थे कि मोहल्ले के कुछ लोग वहां पहुंचे और विरोध कर कहा कि कब्रिस्तान के रास्ते से हटकर कब्र खुदवायें। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव दफनाने के लिए आये लोगों ने कहा कि उनके परिवार के लोगों का इंतकाल होने पर शव इसी कब्रिस्तान में दफनाया जाता है। पुलिस ने पहल कर रास्ते से एक फीट हट कर कब्र खुदवाई और शव को दफन कराया। दोनों पक्षों से बातचीत कर इस मामले में सुलह करा दिया।
श्रीधर
