Monday, March 2, 2026
Homeराज्यराजस्थान से चुराई गयी शिव मूर्ति ब्रिटेन से आयेगी वापस

राजस्थान से चुराई गयी शिव मूर्ति ब्रिटेन से आयेगी वापस

नई दिल्ली। राजस्थान के बरोली स्थित घटेश्वर मंदिर से चुराई गयी  भगवान शिव की मूर्ति ‘नटेश’ ब्रिटेन से स्वदेश वापस लायी जा रही  है। 

ब्रिटेन स्थित भारतीय उच्चायोग के अनुसार 10वीं शताब्दी की यह मूर्ति भारतीय पुरातात्विक सर्वे को भेजी गयी है। यह मूर्ति वर्ष 1998 में घटेश्वर मंदिर से चुराई गयी थी। उच्चायोग ने ब्रिटेन की सरकार के सहयोग से इस मूर्ति को भारत भेजने में सफलता हासिल की। 

RELATED ARTICLES

Most Popular