Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराजस्थान के राज्यपाल ने पत्नी संग माँ विंध्यवासिनी की चौखट पर शीश...

राजस्थान के राज्यपाल ने पत्नी संग माँ विंध्यवासिनी की चौखट पर शीश नवाया

मीरजापुर(हि.स.)। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने पत्नी संग माँ विंध्यवासिनी की चौखट पर शीश नवाया। उन्होंने माँ के दर्शन-पूजन कर देश की तरक्की के साथ सुख-समृद्धि की कामना की।

राज्यपाल वाराणसी से कार से सुबह 11 बजे विंध्यधाम पहुंचे। यहां पर माला-फूल, नारियल, चुनरी प्रसाद लेकर पत्नी सत्यावती मिश्र के साथ पुरानी वीआईपी मार्ग से गर्भगृह पहुंचकर माँ विंध्यवासिनी का पूजन-अर्चन कर शीश झुकाया और आशीष मांगा।

माँ विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद मंदिर परिसर पर विराजमान समस्त देवी-देवताओं को नमन किया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने दर्शन-पूजन कराया। दर्शन-पूजन के बाद राज्यपाल दोपहर लगभग 12 बजे कार से वाराणसी रवाना हो गए।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular