वाराणसी (हि.स.)। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को पत्नी के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं श्री संकट मोचन मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन किया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में राज्यपाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा का अभिषेक किया। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। जयपुर से स्टेट प्लेन से लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद सड़क मार्ग से सर्किट हाउस पहुंचे। शहर में व्यक्तिगत कार्यक्रम में भी शामिल हुए हैं। बुधवार को वह दर्शन पूजन के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
श्रीधर
