Friday, February 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराजस्थानी पत्थरों से सजेगा बलिया रेलवे स्टेशन

राजस्थानी पत्थरों से सजेगा बलिया रेलवे स्टेशन

बलिया (हि.स.)। मॉडल रेलवे स्टेशन बलिया की चमक बढ़ने वाली है। स्टेशन परिसर राजस्थान के पत्थरों से सजाया जाएगा। इसके अलावा समूचे स्टेशन परिसर को दूधिया रोशनी से नहलाने की भी तैयारी है।

बलिया के सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त अपने गृह जिले बलिया के मॉडल रेलवे स्टेशन को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्टेशन के प्लेटफार्म पर ग्रेनाइट मार्बल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पूरा स्टेशन परिसर दूधिया रोशनी से जगमगाएगा। लगभग 13 करोड़ की लागत से विभिन्न कार्य कराये जाएंगे। स्टेशन के सामने एवं मालगोदाम रोड से सतीश चंद्र चौराहे तक सीसी रोड तथा ड्रेनेज कार्य भी होगा। इसके साथ ही बलिया लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले यूसुफपुर, फेफना, चितबड़ागांव और सुरेमनपुर स्टेशन को भी भव्य तरीके से सजाया जाएगा। सांसद ने बताया, हमारा लक्ष्य है कि दोहरीकरण का कार्य 2023 के अंत तक पूर्ण हो जाय। पहली बार बनारस के बाद पूर्वांचल का सबसे बेहतरीन बलिया स्टेशन बनकर तैयार होगा। यह बाहर से बनारस डीआरएम ऑफिस की तर्ज पर दिखेगा।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular