Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेश राजमिस्त्री के हत्यारों की गिरफ्तारी को आसपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

 राजमिस्त्री के हत्यारों की गिरफ्तारी को आसपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

मेरठ (हि.स.)। इंचौली थाना क्षेत्र के राजमिस्त्री की हत्या करने वालों की गिरफ्तारी के लिए आजाद समाज पार्टी (आसपा) के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन गुर्जर के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कलक्ट्रेट पर जमकर हंगामा किया। धरने पर साधारणपुर गांव के राजमिस्त्री इंदु शेखर के परिजन भी पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर राज मिस्त्री की हत्या करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, मृतक के परिवार को एक सरकारी नौकरी और कृषि करने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मृतक इंदु शेखर ही पूरे परिवार का पालन-पोषण करने वाला था। एडीएम सिटी बृजेश सिंह ने आरोपितों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इंचौली थाना क्षेत्र के साधारणपुर गांव निवासी राजमिस्त्री इंदु शेखर ने धनपुरा गांव में विजयपाल के यहां मकान निर्माण किया था। इंदु शेखर अपने बकाया ढाई लाख रुपए विजयपाल से मांग रहा था। पैसे देने के बहाने विजय पाल अपने साथ इंदु शेखर को खेत पर ले गया। वहां पर अपने साथियों के साथ मिलकर राजमिस्त्री के साथ मारपीट की। पैर में गोली मारने के बाद बाग में रस्सी से फांसी लगाकर राजमिस्त्री की हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपित विजयपाल को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपित संजय, मोहित, अभिषेक, भोपाल को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपित अभी तक फरार चल रहे हैं।

डॉ. कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular