Saturday, March 7, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलराजभवन में राज्यपाल से मिलीं सुषमा खर्कवाल

राजभवन में राज्यपाल से मिलीं सुषमा खर्कवाल

लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने बुधवार को राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। सुषमा खर्कवाल ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ की प्रथम नागरिक को अंगवस्त्र प्रदान किया।

सुषमा खर्कवाल ने कहा कि हमने राज्यपाल से मिलकर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। राज्यपाल का जीवन देश की महिलाओं के सशक्तिकरण का एक आदर्श माडल है। ऐसी विभूति हमारे राज्य की राज्यपाल हैं। राज्यपाल के रूप में अपनी उपस्थिति से उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में प्रदेश का मार्गदर्शन कर रही हैं। यह हम सब का सौभाग्य है।

बृजनन्दन/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular