Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराजभवन में भी काला नमक धान की रोपाई

राजभवन में भी काला नमक धान की रोपाई

लखनऊ (हि. स.)। सिद्धार्थनगर का विश्व प्रसिद्ध काला नमक चावल अब राजभवन में भी अपना खुशबू बिखेरेगा। आधे एकड़ में काला नमक धान की रोपाई की गई है। काला नमक किरण और बौना कालानमक-102 की रोपाई 20 जुलाई को हुई थी।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वर्ष 2018 में ओडीओपी योजना लांच की थी। इस योजना के तहत हर जिले का एक उत्पाद लिया गया है। एक जनपद एक उत्पाद योजना में सरकार ने सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल भी शामिल किया है। सरकार की तरफ से इसमें चावल की ब्रांडिंग की जा रही है। कम ग्लेशिम इंडेक्स के नाते सुगर वालों के लिए भी अपेक्षाकृत मुफीद है। काला नमक चावल जिंक, आयरन से भरपूर है। इस चावल का आध्यात्मिक महत्व भी है। कालानमक चावल को भगवान बुद्ध का प्रसाद कहा गया है। सिद्धार्थनगर का एक जिला एक उत्पाद कालानमक धान अब राजभवन पहुंच गया है।

दिलीप शुक्ल

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular