– अतीक की पत्नी, परिवार के किसी भी सदस्य को बसपा नहीं देगी टिकट
लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में वार्ता के दौरान भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के ध्यान में रखते हुए भाजपा के इशारे पर निकाय चुनाव में सीटों का आरक्षण किया गया है, जिससे दलितों का नुकसान हो। राजनैतिक स्वार्थ साधने के लिए आरक्षण नियमों की अनदेखी की गई है।
बसपा सुप्रिमो ने कहा कि काफी लम्बे समय के इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश में यह चुनाव होने की तारीखों का ऐलान हुआ है। जिसका पार्टी स्वागत करती है। मैं कहना चाहती हूं कि बसपा ने यह चुनाव पूरी तैयारी और दमदारी के साथ लड़ने का फैसला लिया है। यह भी उम्मीद करती हो कि राज्य सरकार और निकाय चुनाव से संबंधित अधिकारी यह चुनाव पूरे तौर से फ्री एंड फेयर कराये। नगर निगम का भी चुनाव इवीएम से न कराके इसे भी सीधे तौर पर बैलेट पेपर से ही कराएं।
उन्होंने कहा कि सर्वविदित है कि विरोधी पार्टियों में भी विशेषकर भाजपा के लोग सपा की तरह ही, इस चुनाव में किस प्रकार हथकंडे और हर प्रकार के जोड़तोड़ करने में ही लगे हुए हैं। भाजपा की मुस्लिम समाज के प्रति नकरात्मक सोच का ही यह परिणाम है कि इनकी सरकार में भी वे लोग लगभग उतने ही गरीब, पिछड़े त्रस्त एवं जान-माल और मजहब आदि के मामले में भी अपने आपको वैसा ही असुरक्षित महसूस करते है, जितने वे कांग्रेस पार्टी के राज में थे।
अतीक की पत्नी, परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं मिलेगा मेयर का टिकट
मायावती ने यह भी साफ कर दिया है कि प्रयागराज में पिछलें दिनों उमेश पाल की हुई हत्या के मामले में अतीक अहमद, उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन और बेटों का नाम सामने आया है। मीडिया से जानकरी मिली है कि शाइस्ता परवीन फरार होने पर अब स्थिति बदल गई है। अब पार्टी अतीक की पत्नी और न ही इनके परिवार के अन्य किसी भी सदस्य को मेयर का टिकट नहीं देगी।
इसके साथ उन्हें पार्टी में रखने और न रखे का सवाल है तो उनके पुलिस के गिरफ्त में आते ही, जो भी इस केस को लेकर उनके बारे तथ्य सामने आएंगे तब इसका भी जल्द ही फैसला कर दिया जाएगा। क्योंकि हमारी पार्टी कानून से ऊपर नहीं। कानून का पूरा सम्मान करती है।
दीपक
