Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराजनीति में विरोधी होने के बावजूद मुलायम सिंह के सबसे अच्छे संबंध...

राजनीति में विरोधी होने के बावजूद मुलायम सिंह के सबसे अच्छे संबंध थे: राजनाथ सिंह

लखनऊ (हि.स.)। रक्षा मंत्री व स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में विरोधी होने के बावजूद मुलायम सिंह के सबसे अच्छे संबंध थे। जब भी उनसे बात होती थी तो वे बड़े खुले मन से अनेक विषयों पर बात करते थे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि अनेक अवसरों पर उनसे हुई बातचीत मेरी स्मृति में सदैव तरोताजा रहेगी। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जमीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने कई दशक तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में मुलायम सिंह ने कई पदों पर काम किया और देश, समाज और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दिया। उनका निधन बेहद पीड़ादायक है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular