Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराजनारायण ने कभी समाजवादी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया : अखिलेश यादव

राजनारायण ने कभी समाजवादी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया : अखिलेश यादव

-लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव ने ‘आपातकाल का धूमकेतु राजनारायण’पुस्तक का किया विमोचन

लखनऊ (हि.स.)।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में समाजवाद के महान क्रान्तिकारी योद्धा लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजनारायण जी का संघर्ष और राजनैतिक सफर प्रेरणादायक है। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में राजनारायण के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने समाजवादी सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनकी पुण्यतिथि पर अन्याय के खिलाफ हर हाल में खड़े होने का संकल्प ही सच्ची श्रद्धांजलि हैं। लोकबंधु आपातकाल के दौर में लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ डटकर खड़े रहे। रायबरेली के ऐतिहासिक चुनाव में विजयी होकर राजनारायण संसद पहुंचे। जिससे लोकतंत्र में आम जनता का भरोसा मजबूत हुआ।

अखिलेश यादव ने कहा कि बिना समाजवाद के बड़ा बदलाव नहीं हो सकता। जनहित में महत्वपूर्ण कार्य समाजवादी सरकार में ही सम्भव हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के समर्थन में उमड़ रहे जनसैलाब से भाजपा घबराई हुई है। बेकारी और महंगाई से जनता त्रस्त है। किसान और नौजवान बेहाल है। जनविरोधी भाजपा के खिलाफ जनता आक्रोशित है। बीजेपी सरकार जाने वाली है। 2022 में समाजवादी सरकार बनाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डॉ. युगेश्वर और जे.एस. सिंह द्वारा आपातकाल का धूमकेतु राजनारायण पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, अम्बिका चौधरी, नारद राय, राजीव राय, जयशंकर पाण्डेय, अरविन्द कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular