Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराजनाथ सिंह से दिल्ली में मिलीं लखनऊ की नवनिर्वाचित महापौर सुषमा खर्कवाल

राजनाथ सिंह से दिल्ली में मिलीं लखनऊ की नवनिर्वाचित महापौर सुषमा खर्कवाल

लखनऊ(हि.स.)। लखनऊ नगर निगम से भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित महापौर सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार को रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। महापौर बनने के बाद खर्कवाल की रक्षामंत्री सिंह से यह पहली मुलाकात है। इस अवसर पर राजनाथ सिंह की पत्नी सावित्री देवी सिंह भी उपस्थित रहीं।

महापौर बनने के बाद सुषमा खर्कवाल पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका आभार जता रही हैं। खर्कवाल ने इससे पहले लखनऊ में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, नोएडा विधायक पंकज सिंह, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, लखनऊ की पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया और विधायक योगेश शुक्ला से मिलकर उनके प्रति आभार जता चुकी हैं।

बृजनन्दन/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular