Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराजनाथ सिंह ने योगी को बताया प्रदेश का ऑलराउंडर खिलाड़ी

राजनाथ सिंह ने योगी को बताया प्रदेश का ऑलराउंडर खिलाड़ी

झांसी (हि.स.)। बुंदेलखंड की हृदय स्थली कही जाने वाली वीरभूमि झांसी से भाजपा की तीसरी जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाने आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी को जमकर कोसा। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को क्रिकेट का ऑलराउंडर खिलाड़ी बताया तो दूसरी ओर समाजवादी पार्टी को पापी करार दे दिया।

रक्षा मंत्री ने कहा कि 2014 से बुंदेलखंड को प्यासा रखने वाली समाजवादी पार्टी को पाप लगेगा और उस पाप की सजा जनता जानती है, क्या देना है। साथ ही उन्होंने लोगों से बुंदेलखंड की 19 सीटों पर भाजपा को पिछले चुनाव से अधिक अंतर से जिताने की अपील की।

झांसी के पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य कि इस धरती पर राजनीतिक सभा को संबोधित करने का लंबे समय बाद समय मिला है। महाराजा छत्रसाल, आल्हा-ऊदल एवं वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की धरती को हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। यह ऐसी वीर भूमि है, जिसे एक बार आकर हर भारतीय को प्रणाम करना चाहिए। मैं सौभाग्यशाली हूं कि पिछले 33 दिन में तीन बार यहां आने का मौका मिला है। अबकी बार आपका दर्शन करने आया हूं। भाजपा का मानना है कि जनता से आंख चुराकर नहीं, आंखों में आंखे डालकर राजनीति करना चाहिए।

रक्षा मंत्री ने कहा कि हम झूठ बोल कर राजनीति नहीं करना चाहते। भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा, उसे करके दिखाया। नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने से देश वासियों का नेताओं से विश्वास उठ गया। अविश्वास के संकट को भाजपा ने चुनौती की तरह लिया है। भाजपा प्राण जाए पर वचन न जाय के संकल्प पर कार्य करती है। स्वतंत्रता के चार साल के बाद जनसंघ के घोषणा पत्र में भी जम्मू कश्मीर से 370 हटाने की बात करते थे। लोग मखौल उड़ाते थे लेकिन भाजपा ने आते ही धारा 370 को चुटकी बजाकर समाप्त किया।

श्रीराम मंदिर निर्माण भी तभी बना, जब प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार है। हमारा चरित्र है कि राज करते हैं तो देश की विरासत को संजो कर रखते हैं। हमारा जो संकल्प था, उसे पूरा किया। मोदी जी जिस दिन प्रधानमंत्री बने, गुजरात में सोमनाथजी के मंदिर का जीर्णोद्धार किया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का शिलान्यास मोदी जी ने ही किया और अब काशी में बाबा विश्व नाथ मंदिर के विकास को देखकर आपकी छाती चौड़ी हो जाएगी। नए भारत का निर्माण शुरू हो गया है। आज भारत की बात अंतरराष्ट्रीय मंच पर न केवल सुनी जाती है बल्कि अमल भी किया जाता है। भाजपा ने संकल्प लिया था कि भूख से किसी को मरने नहीं देंगे। कोरोना काल से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत महीने में दो-दो बार अन्न वितरण कराया जा रहा है।

उन्होंने जनता से सीधे जुड़ते हुए पूछा कि क्या पानी का संकट समाप्त होने का आपने कभी सोचा था। जो भी आता था, दिल्ली व लखनऊ बैठाने की बात करता था। अनजाने में चूक हो सकती है पर हमारी नियत पर कोई माई का लाल उंगली उठाने का काम नहीं कर सकता है। जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलाई, वे ट्विटर पर मजाक उड़ाते हैं। वर्ष 2024 तक कोई परिवार बिना छत के नहीं होगा। मैं किसी पार्टी के खिलाफ नहीं बोलता हूं। परंतु एक बार राजीव गांधी ने चिंता व्यक्त की थी कि एक रुपये भेजने पर 15 पैसा पहुंच रहा है। आज 56 इंच के सीने ने 100 का 100 पैसा पहुंचाया। आयुष्मान भारत के अंतर्गत कार्ड लीजिए और एक वर्ष में पां लाख तक मुफ्त इलाज कराइए। जनकल्याण के लिए इस प्रकार की योजना विदेश में भी नहीं है। अमेरिका,रूस,चीन,इंग्लैंड आदि ताकतवर देश हैं लेकिन दूसरी ओर हमारे यहां आज करोड़ों का टीकाकरण हो चुका है। बाबूराम निषाद दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने मंच का संचालन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular