Sunday, March 8, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलराजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा 26 अगस्त को

राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा 26 अगस्त को

लखनऊ (हि.स.)। केन्द्रीय रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर 26 अगस्त को लखनऊ आ रहे हैं। रक्षामंत्री इस दौरान लखनऊ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। राजनाथ सिंह का बुद्धेश्वर मंदिर में भी जाने का कार्यक्रम है।

भाजपा की केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के गठन के बाद राजनाथ सिंह का यह पहला लखनऊ दौरा है। भाजपा संसदीय बोर्ड में उत्तर प्रदेश से एकमात्र राजनाथ सिंह का नाम ही रखा गया है। लखनऊ महानगर अध्यक्ष व एमएलसी मुकेश शर्मा के नेतृत्व में लखनऊ के भाजपा कार्यकर्ता राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत करेंगे। स्वागत की कमान युवा मोर्चा को सौंपी गयी है। महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने इस सम्बंध में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर स्वागत कार्यक्रम को भव्य रूप देने की योजना बनाई है।

राजनाथ सिंह लखनऊ के सांसद हैं। वहीं स्थानीय निकाय के चुनाव सन्निकट हैं। सभासदों के टिकट राजनाथ सिंह की मर्जी से ही बंटते हैं। इसलिए राजनाथ सिंह का दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular