Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यराजधानी स्पेशल के रूप में एक और विशेष ट्रेन चलाएगी पश्चिम रेलवे,...

राजधानी स्पेशल के रूप में एक और विशेष ट्रेन चलाएगी पश्चिम रेलवे, बुकिंग कल से

मुंबई (हि. स.)। यात्रियों की सुविधा के लिए और त्योहारी सीजन के दौरान अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए, पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल – हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल के रूप में 17 अक्टूबर, 2020 से एक और विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार, यह विशेष ट्रेन नीचे दी गई जानकारी के अनुरूप अगली सूचना तक जारी रहेगी।
ट्रेन नम्बर 02953/02954 मुंबई सेंट्रल – हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी स्पेशल (दैनिक) : ट्रेन नम्बर 02953 मुंबई सेंट्रल -हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी स्पेशल 17 अक्टूबर, 2020 से रोजाना 17.40 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11.00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन नम्बर 02954 हजरत निजामुद्दीन – मुंबई सेंट्रल अगस्त क्रांति राजधानी स्पेशल 18 अक्टूबर, 2020 से रोजाना 17.20 बजे हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10.05 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन अंधेरी, बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर और मथुरा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर और पेंट्री कार कोच शामिल होंगे।
ट्रेन नम्बर 02952 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल राजधानी स्पेशल ट्रेन के समय में संशोधन : एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के अंतर्गत ट्रेन नम्बर 02952 नई दिल्ली – मुंबई सेंट्रल राजधानी स्पेशल ट्रेन के विभिन्न मध्यवर्ती स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान के समय में 18 अक्टूबर, 2020 से परिवर्तन किया गया है, जिसके अनुसार ट्रेन नम्बर 02952 नई दिल्ली – मुंबई सेंट्रल राजधानी स्पेशल ट्रेन अब 21.40 बजे कोटा आएगी और 21.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह, यह ट्रेन अब रतलाम में 00.42 बजे पहुंचेगी और 00.45 बजे प्रस्थान करेगी। वडोदरा में 03.48 बजे आयेगी और 03.56 बजे प्रस्थान करेगी तथा सूरत स्टेशन पर 05.28 बजे आयेगी और 05.33 बजे प्रस्थान करेगी। नई दिल्ली से इस ट्रेन के प्रस्थान और मुंबई सेंट्रल पर इस ट्रेन के आगमन का समय नहीं बदलेगा और यह अपने पुराने समय 08.40 बजे ही मुंबई सेंट्रल पहुंचा करेगी। यात्रियों से इस ट्रेन के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव पर ध्यान देने का अनुरोध किया गया है।
ट्रेन नम्बर 02953 के लिए बुकिंग 16 अक्टूबर, 2020 से नामित पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर खुलेगी। उपरोक्त ट्रेन पूरी तरह से आरक्षित ट्रेन के रूप में चलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular