Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराजधानी में बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर 15 पुलिसकर्मियों के तबादले

राजधानी में बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर 15 पुलिसकर्मियों के तबादले

लखनऊ(हि.स.)। राजधानी में बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर डीसीपी चारु निगम ने शनिवार की देर रात को एक इंस्पेक्टर और 14 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं।

पूर्वी कार्यालय में तैनात रत्नेश ​कुमार सिंह को एडिशनल थाना प्रभारी गोमतीनगर बनाया गया है। आशियाना की बंगला बाजार चौकी प्रभारी विनय तिवारी को बीबीडी का चौकी प्रभारी के पद पर नयी तैनाती दी गयी है। देवेन्द्र कुमार को बंगला बाजार का चौकी प्रभारी, विजय प्रकाश सिंह को चिनहट कस्बा चौकी प्रभारी, अरुण कुमार मिश्र को गोमतीनगर फन रिपब्लिक चौकी का प्रभारी नियुक्ति किया गया है।

गोमतीनगर के उद्दान चौकी प्रभारी संजय गुप्ता को कैंट के राजमन बाजार चौकी इंचार्ज, उमेश सिंह को गोमतीनगर, चिनहट की कस्बा चौकी प्रभारी, सुरेश  पाण्डेय को गोमतीनगर विस्तार भेजा गया है। रणधीर सिंह को पीजीआई के वृंदावन चौकी प्रभारी, विमल बैगा को तेलीबाग चौकी का चौकी प्रभारी और लोकेश गौतम को पीजीआई थाने से हटाकर चिनहट थाने में नयी तैनाती दी गयी है। डीसीपी पूर्वी कार्यालय से एक इंस्पेक्टर और 14 उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular