Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराजधानी में कोरोना के 212 नए मरीज, अब तक 4417 संक्रमित

राजधानी में कोरोना के 212 नए मरीज, अब तक 4417 संक्रमित

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। शहर में कोरोना का प्रकोप जारी है। आम इंसान ही नहीं, डॉक्टर, नर्स कर्मचारी भी वायरस की गिरफ्त में आ रहे हैं। मंगलवार को शहर में 212 कोरोना के नए मरीज पाए गए। वहीं सोमवार को तीन और मरीजों की मौत हो गई। इसमें दो केजीएमयू व एक मरीज की लोहिया संस्थान में इलाज के दरम्यान सांस थम गई। केजीएमयू में तीन रेजीडेंट डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक मेडिसिन विभाग का है। वहीं दो सर्जरी विभाग के डॉक्टर हैं। इसके अलावा चार कर्मचारियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं सिविल अस्पताल में दो डॉक्टरों सहित तीन लोगों कोरोना की गिरफ्त में आ गए। यह डॉक्टर टीबी एंड चेस्ट विभाग के दो डीएनबी छात्र हैं। इसके अलावा एक स्टाफ नर्स भी पॉजिटिव निकली है। इन सभी को इलाज के लिए लोकबंधु में शिफ्ट कराया गया है। अलावा संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। केजीएमयू व सिविल में 20 स्टाफ को क्वारंटाइन की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular