लखनऊ(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) परिवार में आने का स्वागत किया है।
भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके आगमन से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्कृष्ट नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के प्रयास को और बल मिलेगा।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी राजग का हिस्सा बनने के लिए ओम प्रकाश राजभर का स्वागत किया है।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर अनुभव वाले नेता हैं और उत्तर प्रदेश में उनके अनुभव का लाभ आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा और गठबंधन को मिलेगा।
बृजनन्दन
