Saturday, April 4, 2026
Homeमनोरंजन राजकुमार राव ने बॉलीवुड में बहुत कम समय में बनाई पहचान

 राजकुमार राव ने बॉलीवुड में बहुत कम समय में बनाई पहचान

फिल्म इंडस्ट्री में कम समय में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले युवा और संजीदा अभिनेताओं में एक नाम राजकुमार राव का भी शामिल है। राजकुमार का जन्म गुड़गांव मे हुआ था। प्रारंभिक पढ़ाई गुड़गांव से पूरी करने के बाद, राजकुमार ने स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की। इसके बाद राजकुमार ने एफटीआई पुणे से भी पढ़ाई की और मुंबई शिफ्ट हो गए। जब राजकुमार दसवीं में थे तभी से उनके अंदर एक्टिंग का कीड़ा पलने लगा था। बॉलीवुड में राजकुमार ने फिल्म लव सेक्स और धोखा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में राजकुमार के अभिनय की खूब सराहना हुई। इसके बाद राजकुमार राव को एक के बाद एक कई फिल्में मिलनी लगी।

राजकुमार ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी है, जिसमें रागिनी एमएमएस, शैतान, काय पो चे, शाहिद, शादी में जरूर आना, स्त्री, जजमेंटल है क्या, रूही अफ़जाना आदि शामिल है। राजकुमार को फिल्म काय पो चे के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। तो वहीं फिल्म शाहिद’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

राजकुमार राव की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 15 नवंबर, 2021 को अभिनेत्री पत्रलेखा से शादी की।दोनों खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं। वहीं राजकुमार राव की वर्कफ़्रंट की बात करें तो वेव जल्द ही फिल्म ‘भीड़’ और ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ में अभिनय करते नजर आएंगे ।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular