Saturday, March 7, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलराजकीय सम्प्रेक्षण गृह से फरार एक बाल अपचारी पकड़ा गया

राजकीय सम्प्रेक्षण गृह से फरार एक बाल अपचारी पकड़ा गया

राजकीय सम्प्रेक्षण गृह से फरार एक बाल अपचारी पकड़ा गया

बस्ती ( हि.स.) जनपद के राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर)से विगत दिनों छह बाल अपचारी फरार हो गये थे। इनमें से आज एक बाल अपचारी को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। अन्य की तलाश जारी है।

शुक्रवार को मामले की जानकारी देते हुए पुलिस के अधिकारियों ने यह बताया कि राजकीय सम्प्रेक्षण गृह(किशोर) से छह बाल अपचारी फरार हो गये थे। उनकी तलाश में पुलिस टीमे लगी हुई थी। कोतवाली थाना पुलिस ने छह फरार बाल अपचारियों में से एक एक बालअपचारी को पकड़ लिया है। जो ग्राम मनहनडील कर रहने वाला बताया जा रहा है। अब पुलिस उससे पूछताछ के बाद जल्द अन्य फरार बाल अपचारियों को भी पकड़ लेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular