Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरराजकीय इंटर कॉलेज इटई रामपुर में छात्रों ने ली शत प्रतिशत मतदान...

राजकीय इंटर कॉलेज इटई रामपुर में छात्रों ने ली शत प्रतिशत मतदान कराने की शपथ

रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला बलरामपुर। राम तीर्थ चौधरी पीजी कॉलेज के एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। महाविद्यालय के प्रशासक डॉक्टर एचडी वर्मा एवं प्राचार्य डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली निकट के गांव इमलिया पहुंची। छात्र छात्राओं ने गांव के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने का आह्वान किया। साथ ही मतदान के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा। स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर रमाकांत वर्मा ने जाति धर्म लिंग से हटकर सच्चे एवं ईमानदार प्रतिनिधि के पक्ष में को मतदान करने की अपील की। ग्रामीणों को उनके मत का महत्व बताते हुए कहा कि मतदान से हम अपने समाज परिवार व राष्ट्र के हितैषी प्रतिनिधि का चयन करते हैं। हमारे वोट से ही जनप्रतिनिधि लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में बैठकर हमारे सम्मान देश की सुरक्षा समेत अन्य जरूरी बिंदुओं पर विचार करके योजनाओं का पालन कराते हैं‌।
भय लोभ या निजी स्वार्थ से परे रहकर देशहित मे मतदान जरूर करें। शिविर के दूसरे सत्र में श्रमदान हमारा कर्तव्य विषय पर आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी रामसरन सिंह व संजय यादव ने किया। इस दौरान बच्छराज वर्मा मंशाराम यादव श्रीकांत विमल मोहम्मद सैफ, मान बहादुर वर्मा ,बीपी श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव ,माधवी सिंह ,संदीप कुमार यादव, फातिमा खातून ,दुर्गेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
सब काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट करो के नारे के साथ राजकीय इंटर कालेज इटई रामपुर में आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए मतदाताओं का जागरुकता अभियान का शुभारंभ किया गया। स्कूल से पूरे गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। छात्रों ने चुनाव में अपना व गांव के अन्य मतदाताओं से मतदान करने की शपथ ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular