लखनऊ (हि.स.)। राष्ट्रीय क्रांति पार्टी (राक्रांपा) और राष्ट्रीय समतावादी पार्टी (रासपा) का शुक्रवार को भाजपा में विलय हो गया। राक्रांपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ. एलपी सिंह ने पार्टी का विलय कर खुद भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। वहीं, किसान शक्ति जनतांत्रिक पार्टी और मानवतावादी समाज पार्टी ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की।
मानवतावादी समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामरघुवीर प्रजापति ने समर्थन का पत्र पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को सौंपा। राष्ट्रवादी ब्राम्हण महासंघ के आनद कुमार मिश्र पंकज ने भी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की। हिन्दू युवा वाहिनी भारत के अनुभव शुक्ला ने अपना समर्थन भाजपा को दिया है। वहीं, मैनपुरी के सपा नेता रघुपाल भदौरिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुजफ्फरनगर नगर के बसपा नेता सलमान जैदी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजेप्यी ने कहा कि सभी संगठनों के निर्णय का स्वागत है। बाजपेयी ने कहा कि उन्होंने छह माह पहले ही कह दिया था कि चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि शत-प्रतिशत ब्राह्मण समाज भाजपा के साथ है।
दिलीप शुक्ला
