Sunday, February 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयराकेट रवाना, जानें सुनीता कब लौटेंगी धरती पर!

राकेट रवाना, जानें सुनीता कब लौटेंगी धरती पर!

इंटरनेशनल डेस्क

फ्लोरिडा। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर 19 मार्च को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) से पृथ्वी पर लौटेंगे। वे पिछले 9 महीने से आइएसएस पर फंसे हुए थे, क्योंकि उनके बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई थी। शुक्रवार को इलॉन मस्क की स्पेस एजेंसी स्पेस एक्स ने भारतीय समयानुसार सुबह 4ः30 बजे फॉल्कन-9 रॉकेट लॉन्च किया। यह क्रू-10 मिशन है, जो आइएसएस पर मौजूद क्रू-9 टीम की जगह लेने के लिए भेजा गया है। इस नए मिशन में नासा के ऐनी मैकक्लेन और निकोल अयर्स, जापान की टकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव शामिल हैं। क्रू-10 टीम 15 मार्च को आइएसएस पहुंचेगी। कुछ दिनों की एडजस्टमेंट के बाद, यह टीम क्रू-9 को बदल देगी, जिसके बाद 19 मार्च को सुनीता विलियम्स और उनके साथी पृथ्वी पर लौटेंगे। बता दें कि सुनीता और बुच विलमोर बोइंग और नासा के ’क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन’ पर गए थे। इस मिशन में सुनीता पायलट और विलमोर कमांडर थे। उन्हें सिर्फ 8 दिन के लिए आइएसएस पर रहकर परीक्षण करने थे, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में गंभीर तकनीकी समस्याएं आ गईं। दरअसन, स्पेसक्राफ्ट के सर्विस मॉड्यूल में हीलियम लीक हो रहा था। पांच थ्रस्टर्स ने काम करना बंद कर दिया। प्रॉपेलेंट वॉल्व पूरी तरह से बंद नहीं हो सका। इन समस्याओं को हल करने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन नासा के ह्यूस्टन मिशन कंट्रोल सेंटर और आइएसएस पर मौजूद टीम इसे ठीक नहीं कर सकी। इससे उनकी वापसी लगातार टलती रही।

यह भी पढें : अभी कुछ दिन और अंतरिक्ष में रहेंगी सुनीता

इलॉन मस्क को ट्रम्प का निर्देश

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्पेसएक्स के सीईओ इलॉन मस्क को इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा। उन्होंने जनवरी में सोशल मीडिया पर लिखा, “बाइडेन प्रशासन ने इन बहादुर अंतरिक्ष यात्रियों को आइएसएस पर छोड़ दिया। मैंने मस्क से कहा है कि वे इन्हें सुरक्षित वापस लाएं।“ इस पर इलॉन मस्क ने जवाब दिया, “हम ऐसा ही करेंगे। यह भयानक है कि बाइडेन प्रशासन ने इन्हें इतने लंबे समय तक अंतरिक्ष में छोड़ा रखा।“ हालांकि, नासा पहले ही स्पेसएक्स को इस मिशन के लिए शामिल कर चुका था, लेकिन ट्रम्प के बयान के बाद यह मामला चर्चा में आ गया। अब, 19 मार्च को सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर के पृथ्वी पर सुरक्षित लौटने की उम्मीद है।

यह भी पढें : इस वर्ष एक और वर्ल्ड कप जीत सकती है भारतीय टीम!

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular