Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराइफल क्लब में जिलाधिकारी ने सुनी फरियाद,उमड़ी भीड़

राइफल क्लब में जिलाधिकारी ने सुनी फरियाद,उमड़ी भीड़

वाराणसी(हि.स.)। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित राइफल क्लब में पीड़ितों की फरियाद सुनी। इस दौरान फरियादियों की भीड़ जुटी रही।

जिलाधिकारी के सामने जनसुनवाई में भू राजस्व, स्वास्थ्य, अतिक्रमण हटवाने सहित विभिन्न प्रकरण पेश हुए। ग्राम हरपालपुर तहसील सदर थाना लोहता के संजय कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज करायी कि भू माफिया राम दुलार सिह पुत्र स्वण् जद्दू सिंह ग्राम सभा की सार्वजनिक सम्पत्ति तालाब व अन्य स्थानों पर अवैध कब्जे किए हुए है। जिसे खाली कराने के लिए मण्डलायुक्त वाराणसी ने तीन दिन का समय दिया था। लेकिन 09 माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किये जाने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने तुरन्त सम्बन्धित लेखपाल को कारण बताओं तथा चेतावनी पत्र देने का निर्देश दिया ।

राजेश नाथ पाण्डेय निवासी ग्राम पंचायत दासेपुर विकासखण्ड हरहुआ ने सीवर ओवरफ्लो करने की शिकायत की । जिसपर खण्ड विकास अधिकारी बड़ागांव को जांच कराने का निर्देश दिया गया।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular