Saturday, March 14, 2026
Homeव्यापाररसोई गैस पीएनजी के दाम 2.63 रुपये प्रति यूनिट बढ़े, नई कीमतें...

रसोई गैस पीएनजी के दाम 2.63 रुपये प्रति यूनिट बढ़े, नई कीमतें लागू

नई दिल्ली (हि.स.)। महंगाई की चौतरफा मार झेल रहे लोगों पर एक और बोझ बढ़ गया है। दिल्ली-एनसीआर सहित आस-पास के कई अन्य शहरों में पाइप के जरिए सप्लाई होने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के दाम में इजाफा हुआ है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने रसोई गैस पीएनजी की कीमत में 2.63 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की है। पीएनजी की नई कीमतें शुक्रवार, 5 अगस्त से लागू हो गई है।

इस बढ़ोतरी के साथ ही राजधानी दिल्ली में पीएनजी की कीमत बढ़कर 50.59 रुपये प्रति यूनिट हो गई है। इससे पहले पीएनजी की कीमत 47.96 रुपये प्रति यूनिट थी। आईजीएल ने पिछले दो हफ्ते से भी कम समय में पीएनजी के दाम दूसरी बार इजाफा किया है। पीएनजी की कीमतें दिल्ली के साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी बढ़कर 50.46 रुपये प्रति यूनिट हो गई है।

इसी तरह करनाल और रेवाड़ी में पीएनजी की कीमत बढ़कर 49.40 यूनिट हो गई है। गुरुग्राम में पीएनजी के दाम 48.79 रुपये, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में भी 53.97 रुपये, अजमेर, पाली और राजसमंद में 56.23 रुपये, कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 53.10 रुपये प्रति यूनिट हो गई है।

प्रजेश/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular