Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश रवि किशन की फिल्म को अनुदान मामले में जांच समिति गठित

 रवि किशन की फिल्म को अनुदान मामले में जांच समिति गठित

लखनऊ (हि.स.)। एक्टिविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर की शिकायत के आधार पर फिल्म बंधू, उत्तर प्रदेश भोजपुरी फिल्म पंडितजी बताई न ब्याह कब होई-2 को गलत ढंग से अनुदान देने के आरोपों की जांच राज्य सरकार करवा रही है। यह जानकारी फिल्म निर्माण अधिकारी संजय कुमार अस्थाना ने 15 दिसंबर की अपनी आख्या में दी है।

एक्टिविस्ट डॉ. नूतन ने कहा था कि इस फिल्म को 82.52 लाख रुपये का अनुदान दिया गया। किन्तु फिल्म के निर्माता रवि किशन तथा समीर त्रिपाठी ने तमाम आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किये। साथ ही कई फर्जी अभिलेख भी लगाये गए।

निर्मातागण ने नियमानुसार फिल्म के व्यय के न तो बीजक लगाये थे और न फिल्म के पांच प्रमुख अभिनेताओं के प्रदेश के निवासी होने के प्रमाणपत्र उपलब्ध कराये थे। निर्माताओं ने दो अलग-अलग चार्टर्ड अकाउंटेंट से फिल्म के कुल लागत के दो अलग-अलग प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराये थे। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज कराये जाने एवं अनुदान वापस लेने की मांग की थी।

श्री अस्थाना ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस संबंध में 16 जुलाई को जांच समिति गठित की गयी, जो अभी लंबित है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular