Saturday, March 28, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडारविवार को गोंडा में निकलेगी विशाल शोभा यात्रा

रविवार को गोंडा में निकलेगी विशाल शोभा यात्रा

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रति राम भक्तों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व पूजित अक्षत वितरण समिति द्वारा गोंडा नगर में आगामी 31 दिसंबर 2023 दिन रविवार को पूर्वान्ह 10 बजे से गोंडा के रामलीला मैदान निकट पुरानी हनुमानगढ़ी मंदिर से निकाली जाने वाली महामंगल कलश यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। हम सभी राम भक्तों से अनुरोध करते हैं कि वे सपरिवार इस पुनीत महामंगल कलश यात्रा में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें। यह जानकारी समिति के नगर अध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश आर्य ने शुक्रवार को हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या द्वारा भगवान श्री राम मंदिर के दर्शन के लिए सभी को आमंत्रित करने के उद्देश्य से एक से 15 जनवरी तक पूजित अक्षत का वितरण घर घर किया जाएगा। इसके लिए टोलियां बना ली गईं हैं। इसके साथ ही रविवार को निकलने वाली कलश यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि राम लीला मैदान (हनुमान गढ़ी) से निकलकर यह कलश यात्रा मनोरंजन तिराहा, पीपल चौराहा, भरत मिलाप चौराहा, महराजगंज तिराहा, गुड्डुमल चौराहा, गुरुनानक चौक होते हुए दुखहरण नाथ मंदिर पर समाप्त होगी। इस शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम से जुड़ी भव्य झांकियों को प्रदर्शित करते हुए हाथी, घोड़े और रथ की भव्यता के साथ निकाला जाएगा। राम भक्तों द्वारा इस शोभा यात्रा पर रास्ते में पुष्प वर्षा की जाएगी। शोभा यात्रा में हजारों राम भक्तों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने सभी राम भक्तों से अनुरोध किया है कि वे भव्य श्री राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त निकाली जा रही इस शोभा यात्रा में सपरिवार शामिल होकर अपना जीवन धन्य बनाएं।
प्रेसवार्ता में मातृ शक्ति प्रमुख नेहा भारद्वाज, पुष्पा जी, मोहिनी, विशाल अग्रवाल, विनीत सिंह, रवि महंत, प्रिंस चौरसिया, दिवाकर सोमानी, धर्मेंद्र पांडेय, दिलीप अग्रवाल, उमेश शुक्ला, मयंक, सौरभ, मनोज, पंकज, जीतू आदि उपस्थित रहे।

रविवार को गोंडा में निकलेगी विशाल शोभा यात्रा
RELATED ARTICLES

Most Popular