Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरविदास जयंती पर मायावती ने किया नमन

रविदास जयंती पर मायावती ने किया नमन

लखनऊ(हि. स.)। मन चंगा तो कठौती में गंगा का इंसानियत भरा आदर्श एवं अमर संदेश देने वाले संत रविदास को उनकी जयंती पर बसपा अध्यक्ष मायावती ने नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

बसपा अध्यक्ष ने देश- दुनिया में रहने वाले उनके सभी अनुयायियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मायावती ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के संतों की परंपरा में जाने-माने संत गुरु रविदास जातिभेद के खिलाफ आजीवन कड़ा संघर्ष करते रहे हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे संत के उपदेशों के मुताबिक सरकारें अगर मन चंगा करके काम करेंगी, तभी लोगों का सही से भला होगा और देश में विकास की गंगा आमजन को जरूर तृप्त करेगी।

शरद/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular