Thursday, January 15, 2026
Homeमनोरंजनरमायण के राम -लक्ष्मण अरुण गोविल और सुनील लहरी ने रावण अरविंद...

रमायण के राम -लक्ष्मण अरुण गोविल और सुनील लहरी ने रावण अरविंद त्रिवेदी को दी श्रद्धांजलि

जाने -माने अभिनेता अरविंद त्रिवेदी अब नहीं रहे। आज सुबह 83 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया । रामानंद सागर के रामायण में रावण का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर सामने आने के बाद से उनके चाहने वाले सदमे में हैं। वहीं सोशल मीडिया के जरिये फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रामायण में उनके साथ स्क्रीन शेयर करने वाले अरुण गोविल और सुनील लहरी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और सोशल मीडिया के जरिये उन्हें श्रद्धांजलि दी है। रामयण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने ट्वीट कर लिखा-‘आध्यात्मिक रुप से रामावतार का कारण और सांसारिक रुप से एक बहुत ही नेक,धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे।’

वहीं रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने ट्वीट कर लिखा-‘बहुद दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई (रामायण के रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। मैं कुछ नहीं बोल पा रहा हूँ। मैंने अपने पिता समान व्यक्ति, मेरे गाइड और शुभचिंतक को खो दिया है।’

इन दोनों कलाकारों के अलावा मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां सोशल मीडिया के जरिये अरविंद त्रिवेदी को श्रद्धांजलि दे रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular