Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरमापति शास्त्री बने उप्र विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर

रमापति शास्त्री बने उप्र विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर

लखनऊ (हि.स.)। योगी सरकार में मंत्री रहे रमापति शास्त्री उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बनाये गये। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बुधवार को संविधान के अनुच्छेद 180 के खंड (1) के तहत प्रदत अधिकारों का प्रयोग कर रमापति शास्त्री को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया। वे नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

रमापति शास्त्री गोंडा जिले की मनकापुर विधानसभा सीट से एक बार फिर विधायक चुने गये हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेताओं में शुमार शास्त्री इस बार भी 40 हजार से अधिक मतों से सपा उम्मीदवार को पराजित किया है।

जबतक संविधान के अनुच्छेद 178 के अनुसार विधानसभा अपना नया अध्यक्ष नहीं चुन लेती है, तब तक वे अध्यक्ष पद के कर्तव्यों का पालन करेंगे। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

उप्र में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत मिली है। 25 मार्च को राजधानी लखनऊ के अटल इकाना स्टेडियम में प्रदेश के नये मुख्यमंत्री और मंत्री का शपथ ग्रहण होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण पत्र भेजा गया है। देश भर से मठ मंदिरों के महंतों, संतों के साथ ही तमाम हस्तियों को भी बुलावा भेजा गया है।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular