Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरमाकांत विश्वकर्मा बने भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

रमाकांत विश्वकर्मा बने भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

प्रयागराज (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र अध्यक्ष काशी नाथ तिवारी ने सोमवार देर रात किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों के मनोनयन की घोषणा की। जिसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमाकंत विश्वकर्मा को नियुक्त किया गया है। सभी नियुक्त पदाधिकारियों का आज सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया और कहा गया कि आगामी चुनाव में यमुनापार के चारों विधानसभा में कमल खिलाकर आभार जतायेंगे।

यमुनापार बादलगंज घूरपुर निवासी पूर्व युवा मोर्चा के जिला मंत्री, पूर्व जिला उपाध्यक्ष और पूर्व जिला युवा मोर्चा महामंत्री आदि के दायित्वों से राजनैतिक कैरियर की शुरूआत करने वाले पूर्व जिला महामंत्री इलाहाबाद, पूर्व क्षेत्रीय सदस्य काशी क्षेत्र जैसे दायित्वों का निर्वहन करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत विश्वकर्मा को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा काशी क्षेत्र का “क्षेत्रीय उपाध्यक्ष“ व प्रयागराज से प्रवीण श्रीवास्तव उर्फ धुन्नू भैया निर्वतमान क्षेत्रीय मंत्री काशी व यमुनापार मंडल प्रभारी को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व सुनील पटेल को क्षेत्रीय महामंत्री के साथ यमुनापार सूचना मंत्री अनुज सिंह परिहार को क्षेत्रीय सदस्य मनोनीत होने पर जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती सहित पूरे जिले के पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए एक-दूसरे लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराते हुए फूल मालाओ व बुके भेंटकर स्वागत किया।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा जिस प्रकार यमुनापार जिले को निरंतर प्रतिनिधित्व मिल रहा है। उसे 2022 में चारों विधानसभा भी कमल खिलाकर शीर्ष नेतृत्व को आभार स्वरुप भेंट देने होंगे, तभी हम सबका लक्ष्य पूरा होगा। नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा ने कहा पार्टी ने जो विश्वास जताया है हम सब मिलकर पूरा करेगें। सभी ने जिलाध्यक्ष, क्षेत्र अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार त्रिपाठी, जय सिंह पटेल, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, राजेश शुक्ला, पुष्पराज सिंह पटेल, विजय शंकर शुक्ला, मनोज गुप्ता, सुधाकर पांडेय, हृदयेश मिश्रा, राम सिंह, पंकज सिंह, मसुरिया दीन वर्मा, सतीश विश्वकर्मा, मोनू सिहं, पंकज सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular