Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरथयात्रा की वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने कहा, रात कितनी भी...

रथयात्रा की वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने कहा, रात कितनी भी लम्बी हो, पर सवेरा होगा

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्वांचल में अपनी जनसभा में उमड़ी भीड़ को लेकर काफी खुश हैं। इसको लेकर उन्होंने कहा कि रात कितनी भी लम्बी हो, पर सवेरा होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी की 2022 में सरकार बनेगी।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंगलवार को सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर निकली सपा की रथ यात्रा का एक वीडियो ट्वीटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है, जहाँ दिन में उतारे किसी ने हवाई जहाज़ उसी रात वहाँ ‘सपा’ के झंडे हुए गुलज़ार सपा के काम के समर्थन में कूरेभार में ‘समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे’ पर उतरा ये जनसैलाब कह रहा है: रात कितनी भी लम्बी हो पर सवेरा होगा उजाला उतना उजला होगा, अंधेरा जितना गहरा होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular