Saturday, March 7, 2026
Homeमनोरंजनरणवीर सिंह 'महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित

रणवीर सिंह ‘महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित

हाल ही में न्यूड फोटोशूट को लेकर विवादों में आए बॉलीवुड के पावर हाउस रणवीर सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वे किसी विवाद के चलते नहीं, बल्कि एक पुरस्कार के चलते चर्चा में आए हैं। उन्हें महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर इवेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

रणवीर सिंह को उनकी फिल्म 83 के लिए महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया है। इस अवार्ड फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो खुद रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किये हैं, जिनमें मंच पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उन्हें सम्मानित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में रणवीर सिंह अपने हाथों में अवॉर्ड लिए हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के सामने आने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

रणवीर सिंह ने तस्वीरों के साथ एक कैप्शन लिखा, महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर! महाराष्ट्र मेरा घर है, मेरा गौरव है! भारत के दिग्गज नेताओं, एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और प्रमोद सावंत से यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने के लिए खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। इस सम्मान के लिए धन्यवाद।

रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म ‘सर्कस’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाले हैं। सर्कस इसी साल क्रिसमस के उपलक्ष्य में 23 दिसंबर, जबकि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 10 फरवरी, 2023 को सिनेमा घरों में रिलीज होंगी।

कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular