रणवीर सिंह एक ऐसे अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड में अपने फैशन के लिए जाने जाते हैं। हर इवेंट में उनकी एनर्जी देखने लायक होती है। इस समय रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह फोटोग्राफर के सामने श्रद्धा कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड को लात मारते नजर आ रहे हैं।
कुछ दिनों पहले श्रद्धा कपूर मशहूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही थीं, लेकिन इनके बीच झगड़े के चलते यह बात सामने आई कि इनका ब्रेकअप हो गया है। अब रोहन श्रेष्ठ ने एक इवेंट में शिरकत की। वह फोटोग्राफर्स के लिए फोटो खिंचवा रहे थे। तभी रणवीर ने उन्हें लात मार दी।
रणवीर और रोहन के बीच अच्छी दोस्ती है। वह अजीब अंदाज में रोहन को लात मारते दिखते हैं, लेकिन उनके व्यवहार को देखकर नेटिजन्स नाराज हैं। पैपराजी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।
लोकेश चंद्रा
