Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजनरणवीर सिंह की फिल्म '83 ' का शानदार टीजर आउट, इस दिन...

रणवीर सिंह की फिल्म ’83 ‘ का शानदार टीजर आउट, इस दिन आएगा ट्रेलर

लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ’83 ‘ इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने के लिए तैयार है। लेकिन इससे पहले शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म का शानदार टीजर जारी किया और इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की भी घोषणा की है।

टीज़र की शुरुआत एक क्रिकेट स्टेडियम के साथ होती है, जिसमें एक मैच अहम मोड़ पर आ पहुंचता है। इसके साथ ही हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे भी टीजर में सुने जा सकते हैं। फिल्म का टीजर काफी शानदार है और यह कहना गलत नहीं होगा कि इसे देखकर 1983 के उन पलों की यादें ताजा हो जाएंगी जब कपिल देव ने भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलवाया था और इतिहास रच दिया था। फिल्म में रणवीर के अलावा सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल नजर आएंगे। वहींं फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाएंगी।

यह फिल्म रणवीर और दीपिका की शादी के बाद की पहली है, जिसमें दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर 30 नवंबर को आयेगा। कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को विष्णु वर्धन इंदुरी,मधु मंतेना,कबीर खान, दीपिका पादुकोण और साजिद नाडियावाला संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular