Thursday, February 12, 2026
Homeमनोरंजनरणवीर और आलिया अक्टूबर से शुरू करेंगे 'बैजू बावरा' की शूटिंग

रणवीर और आलिया अक्टूबर से शुरू करेंगे ‘बैजू बावरा’ की शूटिंग

रणवीर सिंह और आलिया भट्‌ट पिछले कई दिनों से डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बैजू बावरा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब खबर सामने आ रही है कि रणवीर और आलिया अक्टूबर से ‘बैजू बावरा’ की शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म के लिए भी गोरेगांव में एक विशाल सेट बनाया जा रहा है। रणवीर और आलिया इन दिनों करन जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग कर रहे हैं। दोनों इस फिल्म के साथ-साथ ही ‘बैजू बावरा’ की शूटिंग शुरू भी कर सकते हैं। भंसाली की ‘बैजू बावरा’ की कहानी और फिल्म को लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। लेकिन, रणवीर और आलिया इस फिल्म में लीड रोल के लिए फाइनल किए जा चुके हैं।

-‘मेडे’ की शूटिंग के लिए रूस जाएंगे अजय देवगन
अजय देवगन लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेडे’ को लेकर चर्चा में हैं। अब खबर आ रही है कि अजय इस फिल्म की शूटिंग के लिए रूस जाएंगे। इस फिल्म में अजय लीड रोल निभाने के साथ-साथ डायरेक्शन भी खुद ही कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय और फिल्म की टीम एक हफ्ते के लिए मॉस्को में रुकेंगे और लोकेशन भी फाइनल करेंगे और नए शेड्यूल की तैयारी भी करेंगे। फिर लीड टीम 8 दिनों की शूटिंग के लिए रूस जाएगी। अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और बोमन ईरानी कथित तौर पर रूस में कई महत्वपूर्ण हवाई अड्डे के दृश्यों की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में हैं। ‘मेडे’ की शूटिंग पहले ही मुंबई और हैदराबाद में बड़े पैमाने पर की जा चुकी है। ‘मेडे’ एक एविएशन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय और रकुल पायलट की भूमिका निभा रहे हैं। ‘मेडे’ 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

-तापसी पन्नू ने ‘ब्लर’ की शूटिंग पूरी की, 2022 में रिलीज होगी फिल्म
तापसी पन्नू ने अपनी अपकमिंग साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘ब्लर’ की शूटिंग पूरी कर ली है। जी स्टूडियोज, इकोलोन प्रोडक्शंस और तापसी के प्रोडक्शन हाउस ‘आउटसाइडर फिल्म्स’ द्वारा निर्मित यह फिल्म 2022 में रिलीज की जाएगी। ‘ब्लर’ तापसी की प्रोड्यूसर के तौर पर पहली फिल्म भी है। अजय बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी पवन सोनी और अजय बहल ने लिखी है। इस फिल्म में तापसी के अलावा गुलशन देवैया भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह थ्रिलर फिल्म दर्शकों को अपरिहार्य परिस्थितियों में फसी एक लड़की की कहानी और उसके बाद आने वाले रोमांच और नाटक से रूबरू करवाती है। खूबसूरत नैनीताल में बड़े पैमाने पर फिल्माई गयी इस फिल्म की टीम की खुशी सातवें आसमान पर है, क्योंकि उन्होंने छोटे शहर में ‘ब्लर’ का चुनौतीपूर्ण शेड्यूल पूरा किया है।

-‘इजरा’ के हिंदी रीमेक के डिजिटल राइट्स 36 करोड़ में बिके, लीड रोल में नजर आएंगे इमरान
इमरान हाशमी हाल में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘चेहरे’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के अलावा इमरान लंबे समय से सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘इजरा’ के हिंदी रीमेक को लेकर भी लाइम लाइट में हैं। अब खबर सामने आ रही है कि ‘इजरा’ के हिंदी रीमेक के डिजिटल रिलीज के लिए एक OTT प्लेटफॉर्म ने इसके राइट्स 36 करोड़ रुपए में खरीद लिए हैं। बताया जा रहा है कि इमरान की इस फिल्म का टाइटल ‘Dybbuk’ रखा गया है। कहा जा रहा है कि निर्माता इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने वाले थे। वर्तमान में महामारी के हालातों को देखते हुए मेकर्स ने डिजिटल रिलीज का रास्ता चुना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स को लगता है कि थिएटर में रिलीज करने के बाद फिल्म उतनी रिकवरी नहीं कर पाएगी। निर्माता इस साल फिल्म को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। इमरान ने 2019 में मॉरीशस में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। खबरों की मानें तो इस सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म में इमरान के अलावा निकिता दत्ता, दर्शन बानिक, मानव कौल और विपिन शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular