Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरणविजय सिंह को बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवॉर्ड के लिए चुना गया

रणविजय सिंह को बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवॉर्ड के लिए चुना गया

वाराणसी (हि.स.)। निर्वाचन आयोग ने वाराणसी के उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह को एनुअल स्टेट अवॉर्ड में बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड 2021 के लिए चुना है। निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को इस आशय का पत्र भेजा है।

12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2022 का राज्यस्तरीय कार्यक्रम मंगलवार को राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होना था, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल के दृष्टिगत उक्त समारोह में पुरस्कारों के वितरण का कार्यक्रम नहीं किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसलिए वाराणसी के उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह का प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो शीघ्र ही आयोग द्वारा भेजा जाएगा।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular